इतिहास
आज का इतिहास 28 मई
28-May-2020
- 1928- अमेरिका में पहले टी.वी. कार्यक्रम नियमित रूप से मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार को प्रसारित होने शुरू हुए।
- 1996 - रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत।
- 1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाडिय़ों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
- 1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नई गठबंधन सरकार का गठन।
- 2000 - भारत के राष्ट्रपति के.आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
- 2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
- 2003- दुनिया के पहले क्लोन घोड़े का जन्म हुआ।
- 2008 - नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
- 1883 -भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक्ता वीर सावरकर का जन्म हुआ।
- 1921 प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का जन्म हुआ।
- 1956-वेस्टइंडीज के प्रसिद्ध विकेटकीपर जैफ डुजैन का जन्म जमैका में हुआ था।
- 1861-ब्रिटेन के भूगोलविद् तथा मौसमविज्ञानी ह्यूग रॉबर्ट मिल का जन्म हुआ, जिन्होंने भूगोल शिक्षण के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, तथा मौसमविज्ञान को एक विषय के रूप में प्रस्तुत करने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। (निधन- 5 अप्रैल 1950)
- 1807- अमेरिकी प्रकृतिविद्, भूगोलविद् तथा शिक्षक लुइ अगासीज़ का स्विट्जऱलैण्ड में जन्म हुआ। जिन्होंने प्रकृति विज्ञान में क्रांतिकारी कार्य किया। उन्होंने विलुप्त मछलियों पर भी काम किया। (निधन- 14 दिसम्बर 1873)
- 2003- बेल्जियन रसायनज्ञ इल्या प्रोगैजीनी का निधन हुआ, जिन्हें असंतुलित ऊष्मागतिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सन् 1977 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 जनवरी 1917)
- 1990-अंग्रेज़ भूगोलविद् राल्फ ए. बैग्नल्ड का निधन हुआ, जो बालू के कणों के परिवहन तंत्र को समझने वालों में अग्रणी थे। इन्होंने बालू के टिब्बों का अध्ययन किया, फिजि़क्स आफ ब्लोन सैन्ड ऐन्ड डेज़र्ट ड्यून्स नामक पुस्तक लिखी। (जन्म-3 अप्रैल 1896) ।