इतिहास

इतिहास में 9 अक्टूबर
09-Oct-2020 1:22 PM
इतिहास में 9 अक्टूबर
  •  1933- काफी बड़ा उल्कापात यूरोप में देखा गया जिसने खगोलशास्त्रियों को हैरत में डाल दिया था।
  •  1876- पहली बार टेलीफ़ोन पर आउट वायर के जरिए दो तरफा बातचीत हुई थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी। 1959 में ऑटोरिक्सा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
  •  1998 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।
  •  2002 - वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
  •  2005 - यूरोपीय उपग्रह क्रायोसेट का प्रक्षेपण विफल।
  • 2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की। उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 
  •  2007 - चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
  • 2008- केन्द्र सरकार ने तेल को माफिय़ा से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई। 
  • 1962- युगांडा,  ब्रिटेन से स्वाधीन होने में सफल हुआ। 
  • 1826 -हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1897 -स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु  के मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म हुआ। 
  •  1852- जर्मन रसायनज्ञ ऐमिल फिशर का जन्म हुआ, जिन्हें शर्करा तथा प्यूरीन समूहों पर कार्य करने के लिए वर्ष 1902 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने यूरिक ऐसिड, ज़ैन्थीन, कैफीन, थायोब्रोमीन तथा अन्य सम्बन्धित यौगिकों की संरचना ज्ञात की। (निधन-15 जुलाई 1919) 
  • 1879 -जर्मन भौतिकशास्त्री  मैक्स वॉन लाउ का जन्म हुआ, जिन्हें क्रिस्टल में एक्स-रे के विवर्तन की खोज के लिए वर्ष 1914 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-23 अप्रैल 1960) 
  • 2006-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर  रेमण्ड नूर्डा का निधन हुआ, जो कम्प्यूटर नेटवर्किंग के जनक माने जाते हैं क्योंकि इन्होंने ही पर्सनल कम्प्यूटर (पी.सी.) का प्रचार प्रसार किया। (जन्म 19 जून 1924) 
  • 1988-जर्मन इंजीनियर  फेलिक्स वॉन्केल का निधन हुआ, जिसने सन् 1924 में अपनी कार्यशाला में पहले रोटरी आंतरिक दहन इंजन का आविष्कार किया।  (जन्म 13 अगस्त 1902)।
  •  महत्वपूर्ण दिवस
  •  विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
  •  भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news