इतिहास

इतिहास में 10 फरवरी
09-Feb-2021 11:02 PM
इतिहास में 10 फरवरी
  • 1763 - पेरिस संधि के तहत फ्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
  • 1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
  • 1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
  • 1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
  • 1921 -  काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी। 
  • 1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
  • 1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
  • 1957 -स्टायरोफोम कूलर की खोज हुई।
  • 1961- नियाग्रा जलप्रपात की जलविद्युत परियोजना ने बिजली उत्पादन शुरू किया।
  • 1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
  • 1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
  • 1989 - अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
  • 2009 - सोमालिया तट पर भारत-रुस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया। 
  • 1835- शरीर क्रिया वैज्ञानिक तथा समुद्र विज्ञानी विक्टर हेन्सेन का जन्म हुआ, जिन्होंने समुद्र में (तथा सामान्य जल में रहने वाले) सूक्ष्मजीवों के लिए प्लैंकटन शब्द दिया। एक शरीर क्रिया वैज्ञानिक के रूप में वे आन्तरिक कान में हेन्सन कोशिका तथा कैनाल ऑफ हेन्सन की खोज के लिए जाने जाते हैं। (निधन-5 अप्रैल 1924)
  • 1902 -अमेरिकी वैज्ञानिक वाल्टर एच. ब्रैटेन का जन्म हुआ,  जिन्हें अर्धचालक पर कार्य करने के लिए जॉन बर्डीन और विलियम बी. शोकले के साथ 1956 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। अर्धचालकों का उपयोग ट्रान्जि़स्टर निर्माण में किया जाता है। शोकले और बर्डीन के साथ मिलकर इन्होंने पहले ट्रान्जि़स्टर का निर्माण किया। (निधन-13 अक्टूबर 1987)
  • 1923-जर्मन भौतिकशास्त्री विल्हेम कॉनरैड रोन्टजन का निधन हुआ,  जिन्हें एक्स-किरणों की खोज के लिए वर्ष 1901 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। एक्स-किरणों की खोज ने विज्ञान में नए युग की शुरुआत की तथा इससे चिकित्सा विज्ञान में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुए। (जन्म 27 मार्च 1845)
  • 2005-कनाडाई-अमेरिकी नाभिकीय वैज्ञानिक डेविड ऐलेन ब्रॉमले  का निधन हुआ,   जिन्हें नाभिक की संरचना तथा गतिशीलता पर शुरूआती प्रयोग करने के लिए तथा भारी आयन पर कार्य करने के कारण भारी आयन विज्ञान का जनक माना जाता है। (जन्म 4 मई 1926)।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news