इतिहास

इतिहास में 21 फरवरी
20-Feb-2021 10:36 PM
इतिहास में 21 फरवरी
  • 1707- औरंगज़ेब की मौत अहमदनगर में हुई।
  • 1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
  • 1842- अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
  • 1959 - प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।
  • 1974 - युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।
  • 1992 - चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
  • 1994 -वर्लपूल कारपोरेशन ने बिना फ्रियॉन आधारित रेफ्रिजरेटर का निर्माण शुरू किया। फ्रियॉन गैस वायुमंडलीय ओज़ोन के लिए हानिकारक होती है।
  • 1996 - हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गए चित्रों की सहायता से ब्लैक होल के अस्तित्व का पता चला। 
  • 2008 -  अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन ने यूगांडा की कंपनी अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट का अधिग्रहण किया। भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।
  • 2010- सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जुड़े तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।
  • 1896 - कवि, उपन्यासकार, निबंधकार और कहानीकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ। 
  • 1991 - हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का निधन हुआ। 
  • 1998 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ। 
  • 1896-डेनमार्क के जैव रसायनज्ञ कार्ल पीटर हेनरिक डैम का जन्म हुआ, जिन्हें ऐडवर्ड ए. डॉइज़ी के साथ विटामिन के की खोज के लिए 1943 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-अप्रैल 1976)
  • 1866-जर्मन जीवाणु विज्ञानी आगस्ट वॉन वाजऱमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने हैजा, टायफॉइड तथा टेटनस के टीके विकसित किए। (निधन-16 मार्च 1925)
  • 1941-कनाडा के चिकित्सक  सर फ्रेड्रिक ग्रैन्ट बैन्टिंग का निधन हुआ जिन्होंने चाल्र्स एच. बेस्ट की सहायता से अग्न्याशय से इंसुलिन हार्मोन को अलग किया। उन्होंने पता लगाया कि इंसुलिन का इंजेक्शन मधुमेह का पहला आसान उपचार है। इसके लिए उन्हें शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 14 नवम्बर 1891)
  • 1926-डच वैज्ञानिक  हेइक केमरलिंग ओनेस का निधन हुआ, जिन्हें कम तापमान भौतिकी पर कार्य करने के लिए तथा तरल हीलियम के उत्पादन के लिए 1913 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने अतिचालकता की खोज की। (जन्म-21 सितम्बर 1853)।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news