इतिहास

आज का इतिहास 22 अगस्त
21-Aug-2021 10:47 PM
आज का इतिहास 22 अगस्त
  • 1320 - नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया।
  • 1818 - भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन।
  • 1865-पहले तरल साबुन के लिए न्यूयॉर्क के विलियम शेपर्ड को पेटेन्ट हासिल हुआ।
  • 1962- विश्व के पहले नाभिकीय शक्तियुक्त जहाज़ सवाना ने अपनी यात्रा शुरू की।
  • 1921 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई
  • 1979 - राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की।
  • 2002 - काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
  • 2007 - मिस्र के पुरातत्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
  • 2008 - मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्माय लिया।
  • 1868- अमेरिकी रसायनज्ञ और अनुसंधानकर्ता  विलिस रुडनी वाइट्नी का जन्म हुआ, जिन्होंने इलेक्ट्रिक कम्पनी की स्थापना की। उन्हें उद्योग में आधारभूत अनुसंधान के जनक के रूप में जाना जाता है।  (निधन-9 जनवरी 1958)
  • 1647-फ्रांस में जन्मे भौतिकशास्त्री डैनिस पैपिन का जन्म हुआ,  जिन्होंने प्रेशर कुकर का आविष्कार किया, और भाप के इंजन के आविष्कार में योगदान दिया। (निधन-1712)
  • 1828-जर्मन ऐनाटॉमिस्ट और शरीर क्रिया विज्ञानी  फ्रैन्ज़ जोसफ गॉल का निधन हुआ, जिन्होंने मस्तिष्क के भागों का अध्ययन किया, और सर्वप्रथम पता लगाया कि मस्तिष्क का स्लेटी भाग तंत्रिका कोशिकाओं से बना है और श्वेत भाग में वे रेशे हैं जो तंत्रिकाओं से सूचनाएं रखते हैं। (जन्म-9 मार्च 1758)
  • 1967 - अमेरिकी ऐन्डोक्राइनोलॉजिस्ट ग्रैगरी (गुडविन) पिन्कस का निधन हुआ,  जिन्होंने स्टेरॉइड की निषेचन विरोधी विशेषताओं के बारे में बताया और पहली गर्भ-निरोधक गोली का निर्माण किया। (जन्म-9 अप्रैल 1903)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news