इतिहास

इतिहास में आज 27 अक्टूबर
27-Oct-2021 8:32 AM
इतिहास में आज 27 अक्टूबर
  • 1891 - पत्रपेटी के विकास के नए रूप के लिए फिलिप बी. डाउनिंग को अमेरिकी पेटेन्ट मिला।
  • 1905- नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया। 14वीं शताब्दी से पहले तक नार्वे एक शक्तिशाली देश था। वर्ष 1380 में उस पर डेनमार्क का अधिकार हो गया और चार शताब्दियों तक आंतरिक स्वायत्तता के साथ डेनमार्क के नियंत्रण में रहा। वर्ष 1814 में नेपोलियन के साथ युद्ध में स्वेडन की सहायताओं के बदले डेनमार्क ने नार्वे को उसे सौंप दिया जिसके बाद नार्वे में विद्रोह आंरभ हो गया। अंतत: वर्ष 1905 में नार्वे को स्वतंत्रता मिल गई।
  • 1938- ड्यू पॉन्ट ने नए संश्लेषित रेशे को नाइलॉन नाम दिया।
  • 1946 -फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली
  • 1991 -तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी।
  • 1995 - यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
  • 1997 - एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2003 - चीन में भूकम्प से 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।
  • 2004 - चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। फ्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • 2008 - केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।
  • 1920 - भारत के राष्ट्रपति रह चुके  के. आर. नारायणन का जन्म हुआ।
  • 1904 -  प्रसिद्ध क्रांतिकारी यतीन्द्रनाथ दास का जन्म हुआ।
  • 1605 - मुग़ल शासक अकबर का निधन हुआ।
  • 2001 - हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन हुआ।
  • 1806 - स्विस वनस्पति विज्ञानी अल्फॉन्स पाइरैम डी कैन्डोल का जन्म हुआ, जिन्होंने फाइटोज्योग्राफी पर कार्य किया। और पेड़ पौधों के भौगोलिक वितरण का अध्ययन किया। (निधन-4 अप्रैल 1893)
  • 1763-स्कॉटिश-अमेरिकी  विलियम मैक्ल्योर का जन्म हुआ, जो स्कॉटलैण्ड में जन्मे थे और 1778 में ये अमेरिका चले गए थे। उन्हें शिक्षाविद् तथा भूगोलशास्त्री के रूप में जाना जाते है। इन्होंने मनचित्र के विकास में योगदान दिया।  (निधन-23 मार्च 1840)
  • 1980-अमेरिकी भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ जॉन हैसब्रूक वॉन व्लेक  का निधन हुआ, जिन्होंने 1977 में फिलिप डब्ल्यू. एन्डरसन और सर नेविल एफ. मॉट के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार उन्हें चुम्बकीय, अक्रिस्टलीय ठोस पदार्थों में इलेक्ट्रॉनों के व्यवहार का अध्ययन करने के लिए मिला।(जन्म-13 मार्च 1899)
  • 1968-आस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री  लीज़ मीट्नर का निधन हुआ, जिन्होंने 1966 में रसायनज्ञ ओटो हॉन तथा फ्रिट्ज़ स्ट्रासमैन के साथ एनरिको फर्मी पुरस्कार प्राप्त किया। (जन्म 7 नवम्बर 1878)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news