इतिहास

इतिहास में 8 दिसंबर
08-Dec-2021 8:20 AM
इतिहास में 8 दिसंबर
  • 1995 - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
  • 1993- अमेरिकी सैन्य सैक्रेटरी ने घोषणा की कि जी.पी.एस. (ग्लोबल पोज़ीशनिंग सिस्टम) 100 मीटर के अन्दर सही स्थिति दर्शाता है।
  • 1994- पीटर आर्मब्रस्टर के नेतृत्व में जर्मन वैज्ञानिकों के दल ने तत्व-111 की खोज की जिसका नाम अनअनअनियम रखा गया।
  • 1998 - पूर्व लेफ़्िटनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
  • 2000 - ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न,  फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार  गोलनेटमाइन खोजा।
  • 2002 - भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
  • 2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
  • 2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2005 - रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
  • 2007 - अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफग़़ानिस्तान के मूसा कला जि़ले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
  • 1877 -  प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म हुआ।
  • 1900 - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म हुआ।
  • 1935 - भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ।
  • 1946 -भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ।
  • 1947-भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी  भाई परमानन्द का निधन हुआ। 
  • 1924 - अंग्रेज़ सूक्ष्म जीव विज्ञानी जॉन स्मिथ का जन्म हुआ,  जो न्यूक्लिक अम्ल पर अनुसंधान करने वाले अग्रणी वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं। इन्होंने आर.एन.ए. की संरचना स्थापित करने में, तथा जीवाणु के डी.एन.ए. के क्षार के मिथाइलीकरण में योगदान दिया। (निधन- मृत्यु 22 नवम्बर 2003)
  •  1730-  जर्मनी के वनस्पतिविज्ञानी  जोहान हेड्विग का जन्म हुआ, जिन्होंने हरिता (मॉस) के बारे में जानकारी को सुविकसित और समृद्ध किया।(निधन- 18 फरवरी 1799)
  • 1970-अमेरिकी एंडोक्राइनोलॉजिस्ट  फिलिप एडवर्ड स्मिथ का निधन हुआ, जिन्होंने पीयूष ग्रन्थि का महत्व बताया। (जन्म-1 जनवरी 1884)
  • 1986- अमेरिकी भूरसायनज्ञ  हैरिसन ब्राउन का निधन हुआ, जो प्लूटोनियम के पृथक्करण के लिए जाने जाते हैं।  (जन्म 26 सितम्बर 1917)।
  • ----
  • 8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news