इतिहास

इतिहास में 12 मार्च
12-Mar-2022 5:38 PM
इतिहास में 12 मार्च
  • 1894-कोका कोला की पहली बोतल बिकी। कोका कोला की खोज अटलांटा के डॉ. जॉन पेम्बर्टन ने की थी।
  • 1912-पहली बार कैप्टन अल्बर्ट बेरी ने पैराशूट के जरिए विमान से छलांग लगाई।
  • 1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।
  • 1993 - मुंबई में कई बम धमाके हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
  • 1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
  • 2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
  • 2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवां दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
  • 2008 - पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया। विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2009 - वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी. सी. कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
  • 1913 - भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ।
  • 1838  अंग्रेज़ रसायनज्ञ, सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म हुआ। कोलतार से कुनैन का संश्लेषण करने वाले अपने प्रयोगों के समय पर्किन ने मिश्रित एनिलीन तथा सोडियम डाइक्रोमेट को मिलाने पर एक गाढ़ा रंग प्राप्त किया। उसे उन्होंने एनिलीन पर्पल नाम दिया। इन्होंने पहले कृत्रिम रंजक (डाई) का निर्माण किया। (निधन-14 जुलाई 1907)
  • 1832 -फ्रांस के रसायनज्ञ चाल्र्स फ्रीडेल का जन्म हुआ,  जिन्होंने 1877 में अमेरिकी रसायनज्ञ जेम्स मैसन क्राफ्ट के साथ मिलकर रासायनिक अभिक्रिया की खोज की जिसे फ्रीडेल क्राफ्ट अभिक्रिया के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने कृत्रिम हीरे के निर्माण पर, तथा कीटोन और एल्डीहाइड पर भी काम किया। (निधन- 20 अप्रैल 1899)
  • 1942-सर विलियम हेनरी ब्रैग का निधन हुआ, जो ठोस अवस्था भौतिकी के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्हें अपने बेटे सर लॉरेन्स ब्रैग के साथ क्रिस्टलों की संरचना बताने के लिए 1915 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने एक्स-किरणों की तरंगदैध्र्य मापने के लिए एक्स-किरण स्पेक्ट्रोमीटर तैयार किया। (जन्म-2 जुलाई 1862)
  • 1898 - स्विटजऱलैण्ड के गणितज्ञ तथा भौतिकशास्त्री  जोहान जैकब बाल्मर का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु सिद्धान्त के विकास पर आधारित एक सूत्र दिया। बाल्मर का सबसे महत्वपूर्ण कार्य था उनकी स्पेक्ट्रल श्रृंखला जिसमें उन्होंने हाइड्रोजन परमाणु की स्पेक्ट्रमी रेखाओं के तरंगदैध्र्य के सापेक्ष एक सूत्र दिया। (जन्म-1 मई 1825)
  • महत्वपूर्ण दिवस-  केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस, तिब्बती महिला विकास दिवस, डांडी कूच दिवस (1930)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news