अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन, 8 की मौत
06-Feb-2022 11:34 AM
ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन, 8 की मौत

वियना, 6 फरवरी| पश्चिमी ऑस्ट्रिया में बीते 24 घंटे में हिमस्खलन की 3 अलग-अलग घटनाएं हुईं, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी ऑस्ट्रिया की न्यूज एजेंसी एपीए से सामने आई है।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि घटनाएं वोरार्लबर्ग और टायरॉल राज्यों में शुक्रवार और शनिवार को हुई। ऑस्ट्रिया-स्विस सीमा के पास एक हिमस्खलन में 4 स्वीडिश स्कीयर और उनके ऑस्ट्रियाई गाइड मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने शनिवार और रविवार को और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news