ताजा खबर

देखें VIDEO : सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या एक डंगाल भी नहीं कटेगी-सीएम बघेल
07-Jun-2022 3:55 PM
देखें VIDEO :  सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या एक डंगाल भी नहीं कटेगी-सीएम बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  7  जून । 
हसदेव अरण्य मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगा।गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी। और गोली चलाने वाले पर ही गोली चल जाएगी।

सीएम बघेल ने कहा कि खदान आबंटन  केंद्र सरकार का काम है। प्रदेश भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष विरोध जताना चाहिए।

भाजपा की ओर से सवाल उठाना भी गलत।ये भाजपा का दोहरा चरित्र है, विरोध दिल्ली में होना चाहिए। पंचायत मंत्री सिंहदेव ने सोमवार को हसदेव अरण्य क्षेत्र के गांव में जाकर खदान आवंटन को लेकर पहले गोली खाने की बात कही थी।
इस पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज कहा कि गोली खाने की जरूरत नहीं। पद से इस्तीफा दे कर ग्रामीणों के साथ लड़ाई लड़े।  बिलासपुर में मरकाम ने कहा कि यदि कोई लंबे समय तक आंदोलन कर रहे हैं और सिंहदेव उस क्षेत्र के नेता है तो उनके सुख-दुख को जानना उनकी जिम्मेदारी है। यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे उनकी बात को सरकार तक पहुंचाएं। साथ ही कहा कि कोल ब्लॉक का आबंटन कांग्रेस की सरकार बनने के पहले केंद्र सरकार ने किया है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने हसदेव अरण्य, लेमरू रिजर्व को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि इस मामले में सीएम और पंचायत मंत्री के दृष्टिकोण अलग अलग होने के कारण भ्रम पैदा हो रहा है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news