ताजा खबर

उदंती टाइगर रिजर्व में मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका, 3 महीने में दूसरी मौत
08-Jun-2022 8:48 AM
उदंती टाइगर रिजर्व में मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका, 3 महीने में दूसरी मौत

रायपुर, 8 जून। गरियाबंद जिले के उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए का लगभग पांच दिन पुराना शव मिला है। उसके शरीर के कई अंग गायब है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसका शिकार किया गया है।

सोमवार की शाम ओडिशा सीमा के पास दक्षिण उदंती रेंज में तेंदुआ का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। वन विभाग के कर्मचारियों ने शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया कि यह कम से कम चार-पांच दिन पुराना है। तेंदुए की उम्र लगभग 5 साल है और उसके पंजे और दांत गायब हैं। अवैध शिकार की आशंका पर वन कर्मचारियों ने इंद्रागांव में कुछ ग्रामीणों के घर छापा मारा। उनके पास से हिरण, भालू, और मोर के शरीर के अंग, बिजली के तार, धनुष-बाण और अन्य हथियार मिले। उनके पास तेंदुए के शरीर का कोई अंग नहीं मिला। शिकारी की तलाश की जा रही है।

बीते मार्च महीने में भी उदंती सीता नगर टाइगर रिजर्व के पास एक तेंदुआ मृत पाया गया था।

बीते रविवार को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व कोरिया में एक बाघ को जहर देकर मार डाला गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news