ताजा खबर

नारायणपुर में 3 नक्सलियों ने किया समर्पण
09-Jun-2022 4:39 PM
नारायणपुर में 3 नक्सलियों ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 नारायणपुर,  9 जून।
आज नारायणपुर में बीएसएफ और पुलिस अफसरों के समक्ष 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर, नक्सलियों की प्रताडऩा से परेशान होकर जिला नारायणपुर में 3 नक्सल सदस्यों  रमेश मोंहदा उर्फ गुड्डू, राजेश कुमार मोंहदा उर्फ राजू और साधु पल्लो उर्फ महेश ने माओवादी संगठन को छोडक़र समाज की मुख्यधारा में शामिल होने पुलिस अधीक्षक नारायणपुर सदानंद कुमार, अनिल कुमार सिंह कमांडेंट /कार्यवाहक उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रायपुर, कुलदीप कमार कमांडेंट 11वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, संजय सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (सामान्य) सामरिक मुख्यालय (वि.स.) सीमा सुरक्षा बल छग एवं संतोष साहू उप कमांडेंट (सामान्य) क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के समक्ष 9 जून को आत्मसमर्पण किया।    

समर्पित नक्ससियों में जाटलुर एलओएस सक्रिय सदस्य रमेश मोंहदा उर्फ गुड्डू (25) लंका, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर  वर्ष 2007 से 2014 तक संघम सदस्य के रूप में कार्यरत रहा। वर्ष 2014 से अब तक जाटलुर एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय रहा। तीन वर्ष पूर्व सीएनएम भर्ती का कार्य करता था, नक्सलियों के आने पर संतरी ड्यूटी, दवाई व खाने पीने की व्यवस्था एवं और भी समय-समय पर सौंपे गये कार्य करता था।  
 

राजेश कुमार मोंहदा उर्फ राजू (26) पुसलंका, थाना बेदरे, जिला- बीजापुर  वर्ष 2017 में 01 वर्ष तक संघम सदस्य रहा। वर्ष 2018 से जन मिलिशिया सदस्य रहते हुये नक्सलियों के लिए राशन, दवाई एवं दैनिक उपयोगी सामाग्री सप्लाई करता था।

साधु पल्लो उर्फ महेश (25) कारंगुल लंका, थाना ओरछा जिला- नारायणपुर पूर्व के वर्षों में सीएनएम का सदस्य रहा। वर्ष 2018 से जन मिलिशिया सदस्य रहते हुये नक्सलियों के लिए राशन, दवाई एवं दैनिक उपयोगी सामाग्री सप्लाई करता था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news