ताजा खबर

मानसून हुआ अनुकूल, अगले दो दिनों में आगे बढ़ रहा है
09-Jun-2022 6:37 PM
मानसून हुआ अनुकूल, अगले दो दिनों में आगे बढ़ रहा है

रायपुर, 9 जूनमानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले 48 घंटे में अरब सागर के मध्य भाग, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भाग, गोवा, कर्नाटक के कुछ और भाग, तमिलनाडु के बचे हुए भाग, आंध्र प्रदेश के कुछ भाग तथा  पश्चिम मध्य तथा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग में अगले 48 घंटे में मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। 

पूर्व पश्चिम द्रोणिका  दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल के उप हिमालयीन क्षेत्र से अंदरूनी उड़ीसा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

कल  10 जून को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। 

कल 10 जून से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news