ताजा खबर

अगले 24 घंटे में प्री मानसून बारिश के संकेत
10-Jun-2022 12:37 PM
अगले 24 घंटे में प्री मानसून बारिश के संकेत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  10  जून । 
अगले चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश होने के संकेत हैं। इधर आज राजधानी  समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाएं हुए है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में मानसून के 12 जून के आसपास  दस्तक देने की भी संभावना जताई है।

इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ जगहों पर ग्रीष्म लहर चली है और कुछ जगहों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति भी बनी हुई थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान बलौदा बाजार के अर्जुनी में 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। 12 जून के आसपास छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक देने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 10 जून से मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही है। अरब सागर के मध्य भाग, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भाग, गोवा कर्नाटक के कुछ हिस्सा, तमिलनाडु के कुछ भाग, आंध्र प्रदेश के कुछ भाग, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले 24 से 48 घंटे में मानसून की गतिविधि बढऩे की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल के उप हिमालयन क्षेत्र के अंदरूनी ओडिशा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news