राष्ट्रीय

उपचुनाव मतगणना : 3 लोकसभा, 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी
26-Jun-2022 12:58 PM
उपचुनाव मतगणना : 3 लोकसभा, 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी

नई दिल्ली, 26 जून | कई राज्यों में 23 जून को तीन लोकसभा और सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार को चल रही है। लोकसभा उपचुनाव उत्तर प्रदेश की दो सीटों - रामपुर व आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर एक सीट पर हुए थे।

शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी (आप) संगरूर में और समाजवादी पार्टी (सपा) आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर आगे चल रही थी।

दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पीछे चल रही है।

सुबह आठ बजे बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच और पोस्टल बैलेट के तहत बताए गए मतों की गिनती पहले हुई।

इस साल की शुरुआत में राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद क्रमश: आजमगढ़ और रामपुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खां के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव जरूरी हो गए थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधायक चुने जाने के बाद और लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद संगरूर में उपचुनाव कराना पड़ा है। मान ने पिछले दो संसदीय चुनावों 2014 और 2019 में संगरूर सीट जीती थी।

त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली में उपचुनाव हुए। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारदोवाली से चुनाव लड़ रहे हैं।

अन्य तीन विधानसभा क्षेत्र दिल्ली में राजेंद्र नगर, झारखंड में मंदार और आंध्र प्रदेश में आत्मकुरु हैं। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news