अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील ने की मंकीपॉक्स से संबंधित पहली मौत की पुष्टि
30-Jul-2022 12:42 PM
ब्राजील ने की मंकीपॉक्स से संबंधित पहली मौत की पुष्टि

 ब्रासीलिया, 30 जुलाई | ब्राजील ने देश की पहली मंकीपॉक्स से संबंधित मौत की पुष्टि की है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। यह मामला शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी मिनस गेरैस राज्य की राजधानी बेलो होरिजोंटे से सामने आया।

 

मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, 41 वर्षीय पीड़ित का कैंसर समेत अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा था। मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के बाद पीड़ित का स्वास्थ्य बिगड़ गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को बेलो होरिजोंटे के एक सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मिनस गेरैस में मंकीपॉक्स के 44 पुष्ट मामले और 130 संदिग्ध मामले जांच के दायरे में हैं।

ब्राजील में बुधवार तक मंकीपॉक्स के 978 पुष्टि मामले थे। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news