अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक व्यक्ति को छुरा घोंपने वाले किशोर को गोली मारी, मौत
05-May-2024 5:10 PM
ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक व्यक्ति को छुरा घोंपने वाले किशोर को गोली मारी, मौत

सिडनी, 5 मई । वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन (डब्ल्यूए) पुलिस फोर्स ने रविवार को बताया कि उसने रसोई के छुरे से एक व्यक्ति को घायल करने वाले किशोर को गोली मार दी जिसका बाद में मौत हो गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, डब्ल्यूए पुलिस कमिश्नर कर्नल ब्लांच ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्थानीय समय के अनुसार, शनिवार की रात 10:10 बजे एक पुरुष ने फोन कर कहा कि वह हिंसा करने जा रहा है। हालांकि उसने अपना नाम या जगह का नाम नहीं बताया।

कुछ ही मिनट के बाद पुलिस को एक और कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति कार पार्क में छुरा लेकर दौड़ रहा है। पुलिस के तीन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अपने वाहन से उतरने पर अधिकारियों ने पाया कि एक व्यक्ति रसोई के बड़े छुरे के साथ वहां था।

ब्लांच ने कहा कि अधिकारियों ने उसे ललकारा और छुरा नीचे रखने के लिए कहा। लेकिन वह उल्टा एक अधिकारी की तरफ दौड़ा। अन्य दो पुलिस अधिकारियों ने उस पर टेजर फायर किया, लेकिन वह भी बेअसर रहा। किशोर तीसरे अधिकारी की तरफ भागता रहा जिसने अंत में उस पर एक गोली चला दी।

घायल अवस्था में 16 साल के किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां रात 11 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बाद में पता चला कि उसने कार पार्क में एक व्यक्ति की पीठ में छुरा घोंप दिया था। घायल व्यक्ति फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है।

अधिकारियों को आशंका है कि मृतक किशोर को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाया गया था।

(आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news