ताजा खबर

कांग्रेस विधायक दल के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है: गोवा विधानसभा अध्यक्ष
15-Sep-2022 1:02 PM
कांग्रेस विधायक दल के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है: गोवा विधानसभा अध्यक्ष

पणजी, 15 सितंबर  गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावड़कर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय को स्वीकार कर लिया है।

तावड़कर ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कांग्रेस विधायकों द्वारा दिए गए पत्र पर गौर किया और पाया कि उनके पास आवश्यक संख्या बल है।

गोवा में कांग्रेस के 11 में से आठ विधायकों ने बुधवार को विधायक दल का भाजपा में विलय करने का प्रस्ताव पारित किया था। (भाषा)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news