ताजा खबर

मरकाम को पदयात्रा की चुनौती देकर फंस गए अरूण साव, कांग्रेस का न्यौता
24-Sep-2022 12:25 PM
मरकाम को पदयात्रा की चुनौती देकर फंस गए अरूण साव, कांग्रेस का न्यौता

  नवरात्र से शुरू हो रही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की धार्मिक यात्रा  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव / रायपुर, 24 सितंबर। पचास किलोमीटर पदयात्रा की चुनौती देकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव फंस गए हैं। कोंडागांव के जिला कांग्रेस के पदाधिकारी  सुबह-सुबह अरूण साव से मिलने पहुंच गए, और उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ धार्मिक पदयात्रा पर चलने का न्यौता दे दिया। मरकाम नवरात्र के पहले दिन 26 तारीख से पदयात्रा पर निकल रहे हैं। वो कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक पदयात्रा करेंगे।

अरूण साव ने कुछ दिन पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने मरकाम के उस दावे को गलत ठहराया था। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से कहा था कि वो एक दिन में 50 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हैं। साव ने मरकाम पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया था। अब जब मरकाम पदयात्रा पर निकल रहे हैं, तो कांग्रेस के पदाधिकारी अरूण साव को साथ चलने की चुनौती दे रहे हैं।

मरकाम कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक कुल 161 किलोमीटर की दूरी तीन दिन में तय करेंगे। पहले दिन 51 किलोमीटर पैदल चलेंगे। दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन के साथ ही 29 तारीख को यात्रा का समापन होगा।
श्री साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कोंडागांव में थे। और शनिवार की सुबह दोनों के रवाना होने कोंडागांव जिले के पदाधिकारी उनसे मिले, और दोनों को विधिवत निमंत्रण पत्र सौंपकर मरकाम के साथ पदयात्रा पर चलने का आग्रह किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news