राष्ट्रीय

लिंगायत मठ सेक्स स्कैंडल: आरोपी संत के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पूर्व प्रशासक की पत्नी हिरासत में
16-Dec-2022 12:14 PM
लिंगायत मठ सेक्स स्कैंडल: आरोपी संत के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पूर्व प्रशासक की पत्नी हिरासत में

 चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 16 दिसम्बर | बलात्कार के आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ साजिश के मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस ने मुरुघा मठ के पूर्व प्रशासक की पत्नी सौभाग्य बसवराजन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केस दर्ज होने के बाद एस.के. बसवराजन की पत्नी गायब हो गई थी। चित्रदुर्ग ग्रामीण पुलिस ने उसे दावणगेरे शहर में ट्रैक किया और हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसे गुरुवार देर रात हिरासत में लिया गया और उसे सरकारी अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि उससे पूछताछ की जाएगी।


मठ के प्रभारी बसवप्रभु स्वामीजी ने 9 नवंबर को सौभाग्य बसवराजन और अन्य के खिलाफ साजिश की शिकायत दी थी। उनकी जमानत याचिका हाल ही में चित्रदुर्ग अदालत ने खारिज कर दी थी। पुलिस ने उसके पति बसवराजन को भी गिरफ्तार किया था, जो कभी बलात्कार के आरोपी संत के करीबी सहयोगी थे।

बसवप्रभु स्वामीजी ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने पैसे के लिए संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणरू को फंसाने की साजिश रची थी।

कर्नाटक पुलिस ने इससे पहले लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणरू के खिलाफ दूसरे पॉक्सो मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद मां ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्याय या इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई थी।

सौभाग्य बसवराजन पर पीड़ितों के परिवार के माध्यम से गिरफ्तार संत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। सौभाग्य बसवराजन और उनके पति ने शिकायत दर्ज कराने से पहले पहले मामले में पीड़ितों को आश्रय दिया था।

मठ के कार्यकारी संत की शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने पैसे के लिए शिवमूर्ति मुरुघा संत को बदनाम करने की साजिश रची थी। इस संबंध में 14 मिनट की ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर पीड़ित लड़कियों को शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए सिखाया जा रहा है।
 
शिकायत में कहा गया है कि यह संत के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे निहित स्वार्थों के तहत अंजाम दिया गया था। (आईएएनएस)|

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news