ताजा खबर

श्रीराम और श्रीशंकराचार्य की तरह रही राहुल की भारत जोड़ो यात्रा -चौबे
30-Jan-2023 3:34 PM
श्रीराम और श्रीशंकराचार्य की तरह रही राहुल की भारत जोड़ो यात्रा -चौबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी।
प्रदेश कांग्रेस ने  राहुल गांधी की आज खत्म हुई भारत जोड़ो यात्रा को भगवान श्रीराम और श्रीशंकराचार्य की यात्राओं के समकक्ष बताया है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी की यात्रा जैसी यात्रा का उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अयोध्या से लंका तक और शंकराचार्य ने केरल से बद्रीनाथ तक ऐसी ही यात्राएं की थीं। उन दोनों यात्राओं के समान ही है राहुल जी की यात्रा।
परसों पेश हो रहे केंद्रीय बजट पर कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी पेश करने से कुछ नहीं मिलेगा। चौबे ने मांग की कि केंद्र,एमएसपी के अतिरिक्त धान पर अतिरिक्त बोनस भी दे। किसानों को फर्टिलाइजर पर छूट दे। पेट्रोल, डीजल से हो रही आय राज्यों को भी दी जाए।


चमचागिरी की स्पर्धा चल रही कांग्रेस में - सोनी
चौबे के इस बयान पर सांसद सुनील सोनी ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस में चमचागिरी के स्पर्धा चल रही है कि कौन कितना ज्यादा चमचागिरी कर सकता है।  और कांग्रेसी अपनी संस्कृति के अनुसार  सनातन संस्कृति के  अपमान का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। लगता है वो जानबूझकर कर ऐसा कर रहे हैं। सांसद संतोष पांडेय ने भी इस तुलना को अनुचित बताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news