ताजा खबर

खड़गे को भूपेश पर खुद भरोसा नहीं, तभी तो सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया- भाजपा
12-Aug-2023 8:28 PM
खड़गे को भूपेश पर खुद भरोसा नहीं, तभी तो सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया- भाजपा

अनुसूचित जाति के साथ अन्याय का हिसाब मांगें कांग्रेस अध्यक्ष - गुहराम अजगले

रायपुर, 12 अगस्त। भाजपा सांसद गुहाराम अजगले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जांजगीर चांपा दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि पिछले चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए छत्तीसगढ़ को झूठ परोसकर गए थे। उनके वादों को भूपेश बघेल ने झूठा साबित कर दिया तो अब राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए इस बार गांधी परिवार की कठपुतली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को छत्तीसगढ़ भेजा गया है। 

अजगले ने कहा कि अब ये किस आधार पर छत्तीसगढ़ की जनता को सब्जबाग दिखाएंगे  क्योंकि मल्लिकार्जुन  खड़गे यहां भरोसे के सम्मेलन में आ रहे हैं जबकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पर ही उन्हें भरोसा नहीं है, तभी तो चुनाव के चार महीने पहले सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। कमाल है कि मंत्रिमंडल गठन का अधिकार मुख्यमंत्री को होता है और यहां के लिए कांग्रेस का अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री नियुक्त कर मुख्यमंत्री को सूचित कर देता है। पहले तो खड़गे जी यह बताएं कि उनका मुख्यमंत्री से भरोसा क्यों उठ गया। फिर छत्तीसगढ़ की जनता को यह बताएं कि जब भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं है तब किसके भरोसे के सम्मेलन में पधारे हैं। दरअसल खड़गे जी को राहुल गांधी ने यह देखने के लिए भेजा है कि कांग्रेस नेतृत्व के साथ साथ छत्तीसगढ़ की जनता को भी भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं है और जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजर से देख रही है।

क्षेत्रीय अजगले ने कहा कि  कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का सामाजिक और आर्थिक उत्थान नहीं चाहा। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को सत्ता हासिल करने के लिए केवल एक वोट बैंक समझा है।  बघेल सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही है। इसी वजह से इस वर्ग के युवाओं को सरकार के खिलाफ निर्वस्त्र प्रदर्शन करने विवश होना पड़ा। मल्लिकार्जुन खड़गे को भूपेश बघेल से इसका हिसाब लेना चाहिए कि वह इस समाज को किस बात की सजा दे रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news