ताजा खबर

साय कैबिनेट पर टिप्पणी करने वाले श्रीमान बताए सिंहदेव का अपमान क्यों किया: रंजना
30-Dec-2023 9:09 PM
साय कैबिनेट पर टिप्पणी करने वाले श्रीमान बताए सिंहदेव का अपमान क्यों किया:  रंजना

रायपुर, 30 दिसंबर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की साय मंत्रिमंडल पर टिप्पणी पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता रंजन साहू ने तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया है सीनियर जूनियर की बात करने वाले भूपेश बघेल जी बताएं कि उन्होंने  टी एस सिंहदेव का अपमान बार-बार क्यों किया?

रंजना ने कहा कि अगर सीनियर जूनियर की चिंता भूपेश बघेल ने अपने मुख्यमंत्री रहते की होती तो आज उन्हें शायद इतनी बुरी हार का सामना न करना पड़ता।  यह समय कांग्रेस के लिए आत्म मंथन का है परंतु आज भी कांग्रेस बेवजह की टीका टिप्पणियों में अपना समय जाया कर रही है यह इस बात को प्रमाणित करता है कि आगे भी कांग्रेस का भविष्य अंधकार मय होगा।  बघेल को बताना चाहिए कि उनके पदाधिकारी जो गंभीर आरोप अपने प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी पर लगा रहे हैं और स्वयं मुख्यमंत्री रहते भूपेश बघेल के कार्यकाल पर लगा रहे हैं उसका क्या जवाब है कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने बयान दिया था कि कांग्रेस की सरकार रहते छत्तीसगढ़ दिल्ली वालों के लिए अय्याशी का अड्डा बन गया था भूपेश बघेल जी का इस पर क्या कहना है?


भूपेश बघेल जी के करीबी माने जाने वाले बृहस्पति सिंह लगातार कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता श्री सिंहदेव का अपमान करते रहे, उन पर झूठे आरोप तक लगाए, बात जान से मरने मारने तक पर भी पहुंच गई थी तब भूपेश बघेल क्यों चुप रहे?

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news