ताजा खबर
प्रियंका गांधी ने जताया शोक
08-Jan-2024 11:15 AM
‘छत्तीसगढ़’ संवादाता
रायपुर, 8 जनवरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुबह ट्वीट कर कहा है कि यह दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी के पिता श्री नंदकुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 8, 2024
मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।