ताजा खबर

जो लगातार सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे-राज्यपाल
09-Jan-2024 10:07 PM
जो लगातार सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे-राज्यपाल

सब-जुनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

रायपुर, 09 जनवरी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब-जुनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो लगातार सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा राज्योत्सव मैदान साइंस कॉलेज रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत आज राज्यपाल श्री हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में कंपाउंड आरचरी के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। 

इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारे देश के तीरंदाजो ने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी खेेल के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है और सरकार द्वारा भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा वर्ष 2047 तक खेल के क्षेत्र में भी भारत विकसित बनेगा। 

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेलों में भाग लेना आवश्यक है और खेलने वाले ही विजेता होते हैं। वनवासी समाज तीरंदाजी खेल में निपुण हैं। आदिवासी बच्चों को आधुनिक तीरंदाजी खेल की तकनीक में निपुण बनाया जाना चाहिए। खेल मंत्री  टंकराम वर्मा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया ।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष  कैलाश मुरारका ने दिया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, तीरंदाजी संघ के सुभाष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी, देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए कोच, रेफरी, खिलाड़ी बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news