ताजा खबर

नौसेना प्रमुख हरि कुमार ने अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के पहले स्वदेश निर्मित यूएवी का अनावरण किया
10-Jan-2024 12:31 PM
नौसेना प्रमुख हरि कुमार ने अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के पहले स्वदेश निर्मित यूएवी का अनावरण किया

हैदराबाद, 10 जनवरी। अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने बुधवार को भारतीय नौसेना के लिए स्वदेश निर्मित मानवरहित हवाई वाहन ‘दृष्टि 10 स्टारलाइनर अनमैन्ड एरियल व्हीकल’ का अनावरण किया।

यूएवी के नौसेना समुद्री अभियानों में शामिल होने के वास्ते हैदराबाद से पोरबंदर के लिए रवाना होने के दौरान अनावरण समारोह का नेतृत्व भारतीय नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर. हरि कुमार ने किया जो 75 नौसेना कर्मियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे।

अडाणी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘दृष्टि 10 स्टारलाइनर’ 36 घंटे तक मजबूती से टिके रहने वाला, 450 किलोग्राम पेलोड क्षमता वाला एक अत्याधुनिक इंटेलिजेंस, सर्विलांस एंड रिकॉनेसंस (आईएसआर) मंच है। यह स्टैनैग 4671 प्रमाणन के साथ सभी मौसम में काम करने वाला एकमात्र सैन्य मंच है और यह विशिष्ट उपयोगकर्ताओं के लिए आरक्षित एवं शेष सभी हवाई क्षेत्रों में उड़ान भरने में सक्षम है।

हरि कुमार ने भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप अपना खाका पेश करते हुए रक्षा और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सक्षम करने के लिए भागीदारों और क्षमताओं का एक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने में (गौतम) अडाणी के प्रयासों की सराहना की।

अडाणी एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष जीत अडाणी ने कहा, ‘‘भूमि, वायु और नौसेना सीमाओं के पार खुफिया, निगरानी और टोही मंच अडाणी के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता है जो भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और भारत को निर्यात के लिए वैश्विक मानचित्र पर भी स्थापित करेगा। हमें भारतीय नौसेना और उनकी आवश्यकताओं की सेवा करने में सक्षम होने पर गर्व है।’’ (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news