ताजा खबर

नांदगांव 37, दिनभर बदलीनुमा मौसम के बावजूद रायपुर में 35.8 डिग्री गर्म रहा
16-Mar-2024 6:46 PM
नांदगांव 37, दिनभर बदलीनुमा मौसम के बावजूद रायपुर में 35.8 डिग्री गर्म रहा

रायपुर, 16 मार्च। शनिवार सुबह से  राजधानी में बदली नुमा मौसम रहने के बाद भी दिन का तापमान 35.8 डिग्री रहा। वैसे आज प्रदेश का सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में 37 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के छह शहरों में तापमान 35-36 डिग्री रहा। 

मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने कल का पूर्वानुमान  बताया कि एक द्रोणीका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से तटीय आंध्र प्रदेश तक गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उड़ीसा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणीका मराठवाड़ा से कोमरान क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल  17 मार्च को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जबकि एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news