ताजा खबर

कवर्धा,रायगढ़ में बारिश, रायपुर में ठंडी हवाएं
16-Mar-2024 10:10 PM
कवर्धा,रायगढ़ में बारिश, रायपुर में ठंडी हवाएं

रायपुर, 16 मार्च। पिछले 15 मिनट से रायगढ़ में झमाझम बारिश हो रही है। तेज अंधड़ और बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे पहले कवर्धा में तेज हवा के साथ बारिश हुई। और बिलासपुर में गरज चमक हुई। रायपुर में भी ठंडी हवाएं चली।

मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से तटीय आंध्र प्रदेश तक गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उड़ीसा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।दूसरी द्रोणिका मराठवाड़ा से कोमरान क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

प्रदेश में कल  17 मार्च को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 

प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। 

वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news