ताजा खबर

भारतीय नौसेना के 40 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद 35 समुद्री लुटेरों का सरेंडर
17-Mar-2024 8:43 AM
भारतीय नौसेना के 40 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद 35 समुद्री लुटेरों का सरेंडर

SpokespersonNavy

भारत का युद्धक जहाज़ आईएनएस कोलकाता अरब सागर में सभी 35 समुद्री लुटेरों को घेरने और उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर करने में कामयाब रहा है.

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के एक्स हैंडल से किए एक ट्वीट में बताया गया है कि 40 घंटे तक चले अभियान के बाद अपहृत जहाज़ एमवी रुएन से चालक दल के 17 सदस्य सकुशल बचा लिए गए.

इस ट्वीट में बताया गया, "आईएनएस कोलकाता ने भारत के तट से लगभग 1,400 नॉटिकल मील (2,600 कि.मी.) दूर समुद्री लुटेरों के जहाज़ रुएन को रोका था."

"इस अभियान में आईएनएस सुभद्रा, HALE RPA, P8I समुद्री गश्ती विमान का साथ मिला. वहीं सी17 एयरक्राफ्ट से भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो के जवान जहाज़ पर उतारे गए. इन सब के सामूहिक प्रयासों ने समुद्री डकैतों के जहाज़ को रुकने के लिए मजबूर कर दिया."

नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, "जहाज़ की छानबीन करके वहां से अवैध हथियार, गोला-बारूद और प्रतिबंधित सामग्री साफ़ कर दी गई है."

अपने बयान में भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज़ पर अभियान शुरू करने से पहले उसने लुटेरों से तुरंत सरेंडर करने और बंधक लोगों को छोड़ने को कहा गया.

बताया गया है कि ये सभी समुद्री लुटेरे सोमालिया के रहने वाले हैं. (bbc.com/hindi)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news