ताजा खबर
लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शनिवार को मुंबई में समापन कर दिया.
वह पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मुंबई में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर स्मारक चैत्यभूमि पर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
राहुल गांधी मुंबई की धारावी बस्ती में भी गए और लोगों को संबोधित किया.
उन्होंने कहा, “धारावी के हुनर को मदद मिलनी चाहिए, बैंकों के दरवाज़े धारावी के लिए खुलने चाहिए, क्योंकि आप जैसे लोग ही देश को बनाते हैं.”
उन्होंने कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है, पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है! यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा."
यात्रा के समापन पर प्रियंका गांधी ने कहा, “आज राहुल गांधी की 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाप्त हो जाएगी. उन्होंने यह यात्रा आप सभी को देश की सच्चाई बताने के लिए शुरू की थी.” (bbc.com/hindi)