ताजा खबर

झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगा ‘इंडिया’ गठबंधन : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
29-Apr-2024 9:57 AM
झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगा ‘इंडिया’ गठबंधन : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

जमशेदपुर, 28 अप्रैल। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को दावा किया कि राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपई सोरेन ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य के कोल्हान क्षेत्र में जो हुआ वह लोकसभा चुनाव में पूरे झारखंड में दोहराया जाएगा।

झामुमो और इसके गठबंधन सहयोगियों ने 2019 में कोल्हान क्षेत्र की सभी 14 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

उन्होंने कहा, "2019 के लोकसभा चुनाव में हम पिछड़ गए थे, लेकिन कोल्हान क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ सभी 14 विधानसभा सीट जीतकर अपनी स्थिति फिर से हासिल करने में कामयाब रहे।"

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने शिक्षा और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि लोगों को केवल "जुमले" देने का काम किया।

सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news