ताजा खबर

कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बावजूद महिलाओं को आरक्षण दिया: सम्राट चौधरी
29-Apr-2024 9:59 AM
कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बावजूद महिलाओं को आरक्षण दिया: सम्राट चौधरी

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बावजूद महिला आरक्षण लागू किया था।

ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में चौधरी ने देश में गठबंधन की राजनीति की नींव रखने का श्रेय दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर को दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "जब आरक्षण पर चर्चा शुरू हुई और महिलाओं के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का विचार प्रस्तावित किया गया, तो वह कर्पूरी ठाकुर की सरकार ही थी जिसने कांग्रेस के विरोध के बावजूद इसे लागू किया।"

चौधरी ने कहा, "कर्पूरी ठाकुर अपने गांव से 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने गठबंधन की राजनीति की नींव रखी।"

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह जनपथ स्थित आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित किया गया।

ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ था।

बिहार में जननायक के नाम से मशहूर ठाकुर को जनवरी की शुरुआत में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। यह घोषणा उनकी जन्मशती से एक दिन पहले की गई।

चौधरी ने ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news