ताजा खबर

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिला दलालों सहित 16 गिरफ्तार, कोलकाता से बुलाई गई 7 लड़कियों को छुड़ाया गया
01-May-2024 5:46 PM
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिला दलालों सहित 16 गिरफ्तार, कोलकाता से बुलाई गई 7 लड़कियों को छुड़ाया गया

दो कार, 26 मोबाइल फोन, शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

बिलासपुर, 1 मई। जिले की पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर उसने 11 पुरुष व 5 महिला दलालों को पकड़ा है तथा उनके चंगुल से 6 लड़कियों को छुड़ाया है। इनमें चार लड़कियां कोलकाता की रहने वाली हैं।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि अमेरी के साईं विहार अपार्टमेंट मं रुखसार अहमद तथा कुछ अन्य लोग  किराये का मकान लेकर देह व्यापार कर रहे हैं और उसमें दूसरे राज्यों से लड़कियां लाई गई हैं। सिविल लाइन सीएसपी उमेश गुप्ता की टीम ने अपार्टमेंट के 11 और 13 नंबर के कमरे में छापा मारा।

दोनों फ्लैट में कुछ लोग बैठे मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को इस देह व्यापार का संचालक बताया। उन्होंने अपना नाम जावेद उर्फ सखसार अहमद, नाजी अंसारी और महिला मधुबाला बर्मन, रेखा कुर्रे बताया। कमरे खुलवाने पर एक लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में मिले। आरोपी रुखसार अहमद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दो अन्य ठिकानों पर देह व्यापार चलाया जाना बताया। तब पुलिस ने गोकुल धाम में उसके घर पर तथा आसमा सिटी फेस 2 में रहने वाली शांता गंधर्व के मकान पर भी छापा मारा।

इन स्थानों से कुल 65830 रुपये, 26 मोबाईल फोन, आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें, एक पुरानी मोटर सायकल, जमीन तथा बैंक के कागजात, दो कोरे चेक बुक तथा दो कार जब्त कर लिए गए।

आरोपियों के द्वारा किराये के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार करना पाये जाने से मौके पर धारा 04, 05, 07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने 5 महिला और 11 पुरुषों को गिरफ्तार किया, जिसमें देह व्यापार का संचालक, दलालऔर ग्राहक शामिल हैं। इनसे 7 लड़कियों को मुक्त कराया गया है जिनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। इनमें 4 लड़कियां कोलकाता की हैं। पुलिस ने बताया कि इनके पुनर्वास की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में गोकुल धाम कॉलोनी का रुखसार अहमद, साई विहार अपार्टमेंट का नाबिर अंसारी, सरजू बगीचा का चंदन कुमार सोनी, बगीचापारा सकरी का अजय कुमार चेकल, साईं विहार अपार्टमेंट सकरी का गौरव चौबे, मुड़ापार का दिनेश चंद्रा, पाली कोरबा का तामेश्वर चंद्रा, सरदार पटेल नगर दर्री का विकास अग्रवाल, जमनीपाली का सतीश गौतम, शिव विहार कॉलोनी सरकंडा का अफजल हुसैन, राजकिशोर नगर का दीपक ठाकुर, लाटा, जरहागांव की मधुबाला बर्मन, पलानसरी कबीरधाम की रेखा कुर्रे, साई विहार अपार्टमेंट अमेरी की लक्ष्मी चंद्रा, सुचित्रा विहार कॉलोनी मंगला की गीता शर्मा तथा आसमां कॉलोनी सकरी की शांता गंधर्व शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 9 की धारा 4, 5 व 7 के तहत कार्रवाई की गई है।   

छापामार टीम में सीएसपी गुप्ता के अलावा सकरी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस, निरीक्षक भारती मरकाम, सिरगिट्टी थाना प्रभारी हेमंत आदित्य के अलावा आरक्षक व महिला आरक्षकों की टीम शामिल थी।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news