ताजा खबर

रायपुर के 857 मतदान केंद्रों में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक
05-May-2024 8:15 PM
रायपुर के 857 मतदान केंद्रों में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक

जिले में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र संभालेंगी महिलाएं

उत्तर विधानसभा के सभी 203 केंद्रों की कमान महिलाओं के जिम्मे

रायपुर, 05 मई। जिले में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान बूथ की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। वहीं रायपुर का उत्तर विधानसभा ऐसा क्षेत्र है जहां के मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत महिला दल मतदान  कराएगा।

 जिले में कुल 1907 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें 857 मतदान केंद्रों का जिम्मा महिलाओं के हाथों में है। उत्तर विधानसभा में 203 बूथ है इसमें सारे मतदान दल में महिलाएं होंगी। इनकी एआरओ भी महिला श्रीमति निधि साहू हैं। 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदान दल की महिलाओं को केंद्र में ठहरने के लिए इस बार बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी महिला मतदान दल को मेडिकल किट उपलब्ध कराए जा रहे है, जिसमें ओआरएस व दवाईयां उपलब्ध रहेगी, साथ में सेनेटरी पैड भी शामिल है। उनके भोजन-नाश्ते और पेयजल की व्यवस्था की गई है। समय-समय पर नींबू पानी की सुविधा रहेगी। यही नहीं साबुन, ब्रश, तेल समेत अन्य जरूरी चीजें भी दल को रवाना करने से पहले दी जाएगी। उनके ठहरने के स्थान पर कूलर-पंखे, गद्दे, चादर-तकिए की व्यवस्था रहेगी। आवाजाही के लिए किसी भी तरह की परेशानियां मतदान दल को नहीं होगी। इसके लिए छोटी-छोटी बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

स्ट्रांग रूम परिसर में महिलाओं के लिए स्थाई शौचालय
मतदान समाप्ति के बाद सेजबहार स्थित स्ट्रॉग रूम में ईव्हीएम को जमा करना होता है। इस दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्ट्रांग रूम परिसर में स्थाई शौचालय के लिए बनाए गए है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news