ताजा खबर

प्रदेश की 7 सीटों पर कल मतदान
06-May-2024 4:31 PM
प्रदेश की 7 सीटों पर कल मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मई।
प्रदेश की बाकी 7 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। ईवीएम सभी मतदान केन्द्रों तक पहुंच चुकी है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होना है। पहले दो चरण में चार सीटों पर चुनाव हुए थे। बाकी 7 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। जिन 7 सीटों पर मतदान होगा उनमें सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, और रायपुर सीट है। कुल मिलाकर 1 करोड़ 39 लाख 1 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की तुलना में ज्यादा है। 69 लाख 67 हजार 544 महिला मतदाता हैं तो पुरूष मतदाताओं की संख्या 69 लाख 35 हजार 121 है। प्रति मतदान केन्द्र औसत मतदाताओं की संख्या 885 है। इन सीटों पर 2809 संगवारी मतदान केन्द्र, 58 दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र, और 235 युवाओं द्वारा संचालित केन्द्र बनाए गए हैं। 306 मतदान केन्द्र आदर्श बनाए गए हैं। 15 हजार 701 मतदान दलों को नियुक्त किया गया है। शांतिपूर्वक, निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदान दल केन्द्रों को रवाना हो चुके हैं। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 15701 मतदान केन्द्रों में से 7887 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसके जरिए निर्वाचन आयोग उन मतदान केन्द्रों पर नजर रखेगा। 

मतदान केन्द्रों में गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल, नींबू पानी, ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है। उपलब्धता के आधार पर मतदाताओं के लिए कूलर की भी व्यवस्था की गई है। मतदान केन्द्रों में वेटिंग हॉल की व्यवस्था की गई है। और मेडिकल किट की भी व्यवस्था की जा रही है। 

मतदाता मतदान केन्द्रों में फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे। 


सभी सीटों पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
सरगुजा (अजजा) शशि सिंह (कांग्रेस), चिन्तामणि महाराज (भाजपा)
रायगढ़ (अजजा) डॉ. मेनका सिंह (कांग्रेस), राधेश्याम राठिया (भाजपा)
कोरबा- ज्योत्सना महंत (कांग्रेस), सरोज पाण्डेय (भाजपा)
जांजगीर-चांपा- डॉ. शिव डहरिया (कांग्रेस), कमलेश जांगड़े (भाजपा)
बिलासपुर-देवेन्द्र यादव (कांग्रेस), तोखन साहू (भाजपा)
दुर्ग-राजेन्द्र साहू (कांग्रेस), विजय बघेल (भाजपा)
रायपुर- विकास उपाध्याय (कांग्रेस), बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news