मनोरंजन
चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच सरकार ने ञ्जद्बद्मञ्जशद्म और ष्ट क्चह्म्श2ह्यद्गह्म् समेत चीन से संबंधित 59 ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। सरकार ने इन ऐप्स को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया है। अब इस पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन आया है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने टिकटॉक को बैन करने के लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया। मलाइका अरोड़ा ने लिखा, लॉकडाउन में अब तक की सबसे अच्छी खबर सुनी है।
मलाइका अरोड़ा ने आगे लिखा, आखिरकार अब हमें लोगों के बेकार वीडियो नहीं देखने पड़ेंगे। मलाइका अरोड़ा के टिकटॉक को लेकर इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, टिकटॉक को अब गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर से भी हटा दिया गया है। वहीं, भारत और चीन का सीमा विवाद 15-16 जून की दरमियानी रात को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए झड़प के साथ शुरू हुआ था। जिसमें कर्नल समेत भारत के 20 जवानों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सीमा पर तनातनी जारी है। (एनडीटीवी)