मनोरंजन
बॉलीवुड के सबसे मशहूर एक्टर में से एक धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपने फार्म हाउस के वीडियो खूब शेयर करते हैं। उनके यहां जब भी कोई पौधा फूल या पेड़ फल देता है तो वो वीडियो फैन्स के बीच जरूर शेयर करते हैं। धर्मेंद्र के फार्म हाउस पर फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, उनके बगीचे में एक छोटे से आम के पेड़ पर फल उग आए हैं। धर्मेंद्र ने उसका वीडियो बनाकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही इस पेड़ के पीछे की कहानी भी बताई है।
धर्मेंद्र वीडियो में बोल रहे हैं-कुदरत हमें क्या तोहफा देती है। देखिए छोटे से आम के पेड़ पर 4-5 आम लग गए हैं। ये तोहफा मुझे मेरे एक प्यारे दोस्त ने दिया था। धर्मेंद्र ने वीडियो में आगे कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर भी बात की और लोगों से अपील की है कि वो सुरक्षित रहें। उन्होंने कैप्शन में लिखा है: यही जिंदगी...यही सुकून...यहीं बात भी हो जाती है आप से...जीते रहो...खुश रहो...ख्याल रखो...लव यू। इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। (एनडीटीवी)