मनोरंजन

एक्सरसाइज कर रहे धर्मेन्द्र
27-Jul-2020 5:29 PM
एक्सरसाइज कर रहे धर्मेन्द्र

मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता)। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र फिट रहने के लिये फार्म हाउस पर एक्सरसाइज कर रहे हैं।
धर्मेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री में सकिय नहीं हैं। वह अपना ज्यादातर समय अपने फार्म हाउस पर ही गुजारते हैं और वहीं से वीडियो बनाकर फैन्स के बीच शेयर करते हैं। धर्मेन्द्र के वीडियो को फैन्स खूब प्यार देते हैं। वह अपने वीडियो में कभी फार्म हाउस में उगी सब्जियां दिखाते हैं तो कभी पेड़ पौधे दिखाते हैं, जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिर से एक वीडियो शेयर किया है।

धर्मेन्द्र ने वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पहले अपना फार्म हाउस दिखा रहे हैं, फिर अपने कमरे में ही एक्सरसाइज कर रहे हैं। धर्मेन्द्र का वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह वायरल हो रहा है। फैन्स इस पर कमेंट््स कर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news