राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस : 926 पुलिसकर्मियों को पदक
14-Aug-2020 2:17 PM
स्वतंत्रता दिवस : 926 पुलिसकर्मियों को पदक

नई दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के 926 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है जिनमें से 215 को वीरता के लिए पुलिस पदक, 80 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक और 631 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
गृह मंत्रालय की ओर से आज इन पुलिस पदकों की घोषणा की गयी। जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक 81 वीरता पदक मिले हैं जबकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को 55 और उत्तर
प्रदेश पुलिस को 23, दिल्ली पुलिस को 16 और महाराष्ट्र पुलिस को 14 पदक मिले हैं। झारखंड पुलिस को 12, असम को पांच, छत्तीसगढ़ और अरूणाचल को तीन-तीन, तेलंगाना को दो और सीमा सुरक्षा बल को एक वीरता पदक मिला है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news