खेल
जर्मन फुटबाल लीग मेंज ने बर्लिन को हराया
03-Oct-2020 4:14 PM
बर्लिन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। 7 जर्मन फुटबाल लीग में यूनियन बर्लिन ने मेंज को 4-0 से हराते हुए अपनी पहली जीत हासिल की। दोनों टीमें इस मैच से पहले एक भी मैच नहीं जीती थीं, लेकिन मेजबान टीम जीत का खाता खोलने में सफल रही।
उसके लिए मैक्स क्रूसे ने 13वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। इस बीच निको स्कोलोटरबैक ने टीम के लिए दूसरा गोल करने का मौका गंवा दिया। पहले हाफ में यूनियन 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में आगे ही रही। उसके कप्तान क्रिस्टोफर ट्रिम्मेल ने 49वें मिनट में गोल कर दिया। 63वें मिनट में क्रिस्टोफोर की फ्री किक को मारविन फ्राइडरिच ने गोल कर अपनी टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया। कुछ देर बाद जोएल पोहजानपोलो ने एक और गोल कर दिया। यह पहली बार है कि यूनियन ने जर्मन लीग में पहली बार तीन से ज्यादो गोल किए हों।