मनोरंजन

ग्रेमी अवार्ड में भारतीय संगीत की भी गूंज
01-Dec-2020 1:26 PM
ग्रेमी अवार्ड में भारतीय संगीत की भी गूंज

नई दिल्ली, 1 दिसंबर | एक बार फिर ग्रेमी अवार्ड में भारतीय धुनें नामांकित हुईं हैं। इस साल सितार वादक अनुष्का शंकर के एल्बम 'लव लेटर्स' को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम श्रेणी में नामित किया गया है। इसके लिए गायिका शिल्पा राव ने अनुष्का के साथ मिलकर काम किया है।

शिल्पा ने कहा, "अनुष्का शंकर को इस एल्बम में डाले गए आपके प्यार और कड़ी मेहनत के लिए शुक्रिया। इस खूबसूरत सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। इस एल्बम का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों के लिए प्यार। यह सपने के एक कदम और करीब है।"

भारत से जुड़ी सितारवादक-अभिनेता नेहा महाजन ने रिकी मार्टिन के एल्बम 'पौसा' के गीतों में से एक 'मी सांग्रे' के लिए काम किया है, इसे सर्वश्रेष्ठ लैटिन पॉप श्रेणी में नामांकित किया गया है।

इसी तरह मुंबई में जन्मी और अमेरिका में रहने वाली गायिका-गीतकार प्रिया दर्शिनी को बेस्ट न्यू एज एल्बम श्रेणी में पहला ग्रैमी नामांकन मिला है। उन्हें अपने डेब्यू एल्बम 'पेरीफेरी' के लिए नामांकित किया गया है। प्रिया ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैंने बचपन से इस दिन का सपना देखा लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझ जैसी एक तमिल लड़की के सपने सच भी हो सकते हैं, मुझे गलत साबित करने के लिए ब्रह्मांड का शुक्रिया अदा करती हूं।"

भारतीय अमेरिकी निर्माता विवेक जे. तिवारी को ब्रॉडवे हिट 'लिटिल जेग्ड पिल' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत थिएटर एल्बम श्रेणी में नामित किया गया है। तिवारी संगीत के उन निमार्ताओं में से एक है, जिनका काम अलनीस मोरीसेट के क्लासिक काम पर आधारित है।

प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुनिधि चौहान तक कई भारतीय सितारों ने अंतरराष्ट्रीय गायन में डेब्यू किया है लेकिन ग्रैमी पाने में असफल रहीं। क्या इसके पीछे यह कारण रहा कि उन्होंने पश्चिमी शैली में ही पश्चिमी गीत गाते हुए पश्चिमी दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की या फिर भारतीय शास्त्रीय संगीत विश्व स्तर पर अब और अधिक गूंज रहा है? इसका जबाव शायद दोनों में है।

इस बीच 2021 ग्रैमी अवार्डस के नामांकन में बेयॉन्से, टेलर स्विफ्ट और दुआ लिपा भी शामिल हैं। बेयॉन्से 2021 ग्रैमी अवार्डस में 9 नामांकन मिले हैं वहीं बाकी दोनों को 6-6 नामांकन मिले हैं।

बता दें कि 63 वें ग्रैमी पुरस्कार 31 जनवरी, 2021 को आयोजित किए जाएंगे और यह वीएच1 इंडिया पर भारत में इनका सीधा प्रसारण होगा।  (आईएएनएस)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news