मनोरंजन

बिगबॉस : हर सीजन में घर के सदस्य हो जाते हैं स्वार्थी
03-Dec-2020 6:43 PM
बिगबॉस : हर सीजन में घर के सदस्य हो जाते हैं स्वार्थी

मुंबई, 3 दिसंबर | टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' ने 14 साल तक सफलता स्वाद चखा है। इस विवादास्पद रियलिटी शो में 100 से अधिक दिनों के लिए एक छत के नीचे विभिन्न स्वभाव और व्यक्तित्व के लोगों को एक साथ लाया जाता है। कई कैमरों का उपयोग करके उनकी हरकतों को कैप्चर किया जाता है। यही वजह है कि यह रियलिटी शो बाकी शो से अलग है। विभिन्न सदस्यों के विविध स्वभाव नजर आते हैं। इनमें मतलबी और बुरे व्यवहार वाले प्रतियोगी भी शामिल होते हैं। आईएएनएस आपके लिए एक ऐसी ही सूची लेकर आया है, जिसमें हर सीजन के मतलबी प्रतियोगियों का जिक्र है।

कविता कौशिक : उन्होंने चल रहे सीजन 14 के घर को छोड़ दिया है। कविता कौशिक को इस सीजन के सबसे मतलबी प्रतियोगियों में से एक के रूप में टैग किया गया है। घर में अपनी एंट्री के बाद से कविता ने शार्दूल पंडित और एजाज खान से लेकर रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला तक घर के सदस्यों से झगड़े किए।

मधुरिमा तुली : वह 13वें सीजन का हिस्सा थीं। मधुरिमा शो में एक 'वैम्प' बन गईं, क्योंकि उनके पूर्व प्रेमी और पार्टनर विशाल आदित्य सिंह के साथ उनकी शारीरिक तौर पर कई बार लड़ाई हुई थी। 'चंद्रकांता' अभिनेत्री ने एक एपिसोड में कई बार फ्राइंग पैन से विशाल को मारा था।

प्रियंका जग्गा मुइस : शो के होस्ट सलमान खान ने उन्हें उनके बर्ताव के कारण बिग बॉस-10 से बाहर कर दिया था। राष्ट्रीय टीवी पर पेशाब करने से लेकर साथी प्रतियोगियों पर गालियां देने से लेकर हंगामा करने और गर्भपात कराने तक जैसे विषयों पर प्रियंका बिग बॉस की सबसे नाटकबाज प्रतियोगियों में से एक थीं।

किश्वर मर्चेट : वह विवादास्पद रियलिटी शो को एक नए स्तर पर ले गई। उनका सबसे अधिक बुरा बर्ताव घर के सदस्य ऋषभ सिन्हा के खाने और पानी में थूकना था। ऋषभ ने किश्वर को लगभग तीन घंटे तक एक टास्क करने के लिए मजबूर किया था, इसलिए अभिनेत्री ने उनसे बदला लिया था, हालांकि उनके रवैये ने सलमान को काफी नाराज किया।

करिश्मा तन्ना : वह सीजन आठ में सबसे ज्यादा नफरत करने वालों में से एक थी। वह टास्क को बहुत गंभीरता से लेती थी। उनकी सबसे घिनौनी हरकत तब देखी गई, जब उन्होंने साथी सह-प्रतियोगी गौतम गुलाटी पर लाल मिर्च पाउडर डाला था। करिश्मा नियमित रूप से मिनिषा लांबा, सोनी सिंह और सोनाली राउत जैसे घर के सदस्यों से लड़ीं।

कुशाल टंडन : वह सातवें सीजन में अपने जिद्दी और घमंडी व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उन्हें काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी को गालियां देते देखा गया। वह शो से अचानक बाहर हो गए और अपनी वापसी पर उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान ने उनसे माफी मांगी। इस बात ने सलमान को नाराज कर दिया।

इमाम सिद्दीकी : घर में अपनी प्रतियोगी आशका गोराडिया को डराने के लिए अपने सभी कपड़ों को उतारने और स्किन रंग के बॉडी सूट पहनन कर उनके सामने आने के कारण इमाम को घर से बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने शो में उर्वशी ढोलकिया के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उनके पालन-पोषण पर सवाल उठाया।

पूजा मिश्रा : वह अभी भी अपने अशिष्ट और क्षुद्र व्यवहार के लिए याद की जाती हैं। उन्होंने पांचवें सीजन में किसी को भी नहीं बख्शा।

--आईएएनएस

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news