मनोरंजन

कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ पर साधा निशाना
11-Dec-2020 9:05 PM
कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ पर साधा निशाना

मुंबई, 11 दिसंबर | कंगना रनौत ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जारी किसानों के प्रदर्शन के बारे में ट्वीट करते हुए दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर हमला किया है। कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने कथित रूप से हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुछ किसान प्रदर्शनकारी की रिहाई की मांग की, जिसके बाद कंगना ने दिलजीत और प्रियंका पर निशाना साधा।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, कंगना ने लिखा, "समस्या सिर्फ उनकी नहीं है, बल्कि हर एक व्यक्ति जो उनका समर्थन करता है और हैशटेग किसानबिल 2020 का विरोध करता है। वे सभी जानते हैं कि यह बिल किसानों के लिए कितना महत्वपूर्ण है, फिर भी वे अपने निहित स्वार्थो के लिए निर्दोष किसानों को हिंसा, घृणा और भारत बंद के लिए उकसाते हैं।"

अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि दिलजीत और प्रियंका आंदोलन को गुमराह और प्रोत्साहित कर रहे थे। उनका वामपंथी मीडिया द्वारा स्वागत किया जाएगा और पुरस्कार दिया जाएगा।

इससे पहले किसान आंदोलन को लेकर ही कंगना और दलजीत में सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई थी।  (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news