अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, 14 लापता
10-Jan-2021 1:07 PM
इंडोनेशिया में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, 14 लापता

जकार्ता, 10 जनवरी | इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में हुए भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को आपदा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण 17 घायल हुए भी हैं। इसके अलावा 14 लोगों के लापता होने की खबर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ को प्रोविंसियल डिजाइस्टर मैनेजमेंट एजेंसी (बीपीबीडी) की इमरजेंसी यूनिट के प्रमुख बुदी बुदिमन ने बताया कि सुमेदंग जिले के सिहांजुआन गांव में लगभग 4 बजे भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें 8 लोग दबकर मर गए। उन्होंने कहा, "जब पीड़ितों की खोज और बचाव के लिए अभियान चल रहा था, तभी करीब शाम साढ़े 7 बजे फिर से भूस्खलन हुआ जिसने और लोगों को मौत की नींद सुला दिया।"

बाद में हुए भूस्खलन में मरने वालों में जिले में बीपीबीडी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख और सिमांगग उप-जिले के मिल्रिटी कमांडर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन से कुल 14 घर नष्ट हो गए हैं। इन घरों के 17 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ का इलाज गांव के स्वास्थ्य क्लीनिक में चल रहा है।

लापता लोगों को तलाशने के लिए रविवार सुबह चलाए जा रहे ऑपरेशन में 500 से ज्यादा बचावकर्मी और 3 भारी मशीनरी उपकरणों की मदद ली जा रही है। (आईएएनएस)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news