राष्ट्रीय
तेलंगाना में 8 साल के बच्चे का अपहरण, हत्या
24-Feb-2021 7:20 PM
हैदराबाद, 24 फरवरी | तेलंगाना के महबूबनगर जिले में अज्ञात लोगों ने आठ साल के एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। तीन दिन पहले लापता हुए बच्चे संतोष का शव बुधवार को जनमपेट के पास एक कुएं में मिला था।
मूसापेट मंडल के जनमपेट गांव में अपने घर के पास खेलते समय लड़का लापता हो गया था, जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की, लेकिन नाकामयाब रही। बुधवार को संतोष का शव गांव के पास एक कुएं में पड़ा मिला।
लड़के की गला घोंटकर हत्या की गई, जिसके बाद उसके शव को कपड़े में लपेटकर कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।