राष्ट्रीय

अगले हफ्ते तक झारखंड में 40 डिग्री पर पहुंच सकता है पारा
05-Mar-2021 9:06 PM
अगले हफ्ते तक झारखंड में 40 डिग्री पर पहुंच सकता है पारा

रांची, 5 मार्च | झारखंड में अगले हफ्ते से खासी गर्मी महसूस हो सकती है, क्योंकि यहां पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी में 12 से 18 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं रांची में तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।

शुक्रवार को दिन बढ़ने के आसमान साफ रहा। वहीं पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां मौसम शुष्क रहा, मेदिनीनगर का डाल्टनगंज 12 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 2 से 3 दिनों में यहां तापमान के 2 डिग्री तक बढ़कर 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  (आईएएनएस)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news