राजनांदगांव

संस्कार श्रद्धांजलि ने किया दो शवों का अंतिम संस्कार
02-Feb-2022 4:55 PM
संस्कार श्रद्धांजलि ने किया दो शवों का अंतिम संस्कार

राजनांदगांव, 2 फरवरी । नगर की सेवाभावी संस्था संस्कार श्रद्धांजलि ने गत् दिनों एक निराश्रित दिव्यांग व अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया। बैगापारा निवासी दिव्यांग बीनेश बंजारे के घर में उनके दिव्यांग पिता के अलावा तीन छोटे बच्चे हैं, जिनका अब कोई  सहारा नहीं है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर इस परिवार के परिचितों ने संस्था अध्यक्ष सतीश भट्टड़ को दिव्यांग बीनेश के निधन की जानकारी देते उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया तो श्री भट्टड़ ने दिव्यांग बीनेश का अंतिम संस्कार के साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति को देखते आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से दिव्यांग मृतक के दिव्यांग पिता व तीन छोटे बच्चों के परिवरिश हेतु आर्थिक मदद की अपील की है। इससे पूर्व सोमनी थानांतर्गत एक अज्ञात शव को संस्था द्वारा सद्गति दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news