राजनांदगांव

बजट सिर्फ कार्पोरेट सेक्टर के लिए है- सूर्यकांत
03-Feb-2022 3:06 PM
बजट सिर्फ  कार्पोरेट सेक्टर के लिए है- सूर्यकांत

राजनांदगांव, 3 फरवरी । शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने आम बजट 2022-23 को कार्पोरेट वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि  देश में बेरोजगारी की भयावह स्थिति में भी मनरेगा जैसे कार्यों के लिए 25 फीसदी की कटौती कर देश की जनता के साथ छलावा किया गया। इस बजट में किसान, युवा बेरोजगार, मध्यमवर्ग, मजदूर के लिए कोई राहत नहीं देना, विगत दो साल से कोई टैक्स नहीं बढ़ा यह कथन वित्त मंत्री का सफेद झूठ है।

जीएसटी के स्लैब में 12 प्रतिशत के स्थान पर 18 प्रतिशत कर दिया गया। इस बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कुछ नहीं दिया। यह बजट पूर्णरूप से दिशाहीन है। केन्द्र की बजट अंबानी, अडानी जैसे उद्योगपतियों की गोद भरोई की तरह है। कार्पोरेटर टैक्स में राहत का इंतजाम कर दिया। सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। वहीं आम आदमी को इन्कम टैक्स से कोई राहत नहीं मिला।
 इस बजट में बेरोजगारी, कृषि क्षेत्र व गृहणी महिलाओं को कोई राहत नहीं दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news