राजनांदगांव

लताबाई और मनोज को दी श्रद्धांजलि
03-Feb-2022 4:47 PM
लताबाई और मनोज को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 फरवरी।
नगर निगम  के लोककर्म विभाग में भृत्य के पद पर कार्यरत मनोज साहू व भृत्य के पद पर कार्यरत लताबाई रामटेके के निधन पर उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह की उपस्थिति में नगर निगम परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेेकर, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे, महापौर परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्रा सहित नगर निगम के सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गयी।

कार्यपालन अभियंता रामटेके ने श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि निगम के लोककर्म विभाग में कार्यरत दो कर्मचारी मनोज एवं लताबाई का आकस्मिक निधन हो गया। ये एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। इनके स्वर्गवास होने से इनका परिवार सहित निगम परिवार की क्षति हुई है। शोकसभा में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दिवंगत आत्मा को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news