राजनांदगांव

धान खरीदी के अंतिम दिन नहीं की जाएगी पर्ची जारी
03-Feb-2022 4:48 PM
धान खरीदी के अंतिम दिन नहीं की जाएगी पर्ची जारी

रात 12 बजे सॉफ्टवेयर हो जाएगा लॉक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 फरवरी । 
शासन द्वारा धान खरीदी 7 फरवरी तक बढ़ाए जाने के कारण जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी के अंतिम दिनों में किसान लगातार धान का विक्रय कर रहे हैं।
जिले में अब तक एक लाख 95 हजार 147 किसानों से 8173575 क्ंिवटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में अब तक लगभग 93 प्रतिशत किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के प्रयास से जिले के ऐसे कृषक जिनके तृतीय टोकन में असामयिक बारिश के कारण धान क्रय नहीं हो सका था, उन कृषकों हेतु शासन के माध्मम से चौथा टोकन जारी कर धान विक्रय की सुविधा प्रदाय की गई है। धान उपार्जन हेतु आगामी शेष खरीदी दिवस के लिए समितियों द्वारा 954 किसानों से 42506 क्ंिवटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी किया गया है। जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था से जिले के किसान संतुष्ट है।

अंतिम दिवसों में धान की व्यवस्थित खरीदी हेतु कलेक्टर सिन्हा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि धान खरीदी के अंतिम दिन पर्ची जारी नहीं की जाए। उसी दिन शाम 5 बजे तक धान खरीदी केन्द्रों में धान विक्रय करने आने वाले किसानों का उसी दिन तौल कर खरीदी की जाए। धान उपार्जन अवधि के अंतिम दिन 7 फरवरी तक किसानों द्वारा लाए गए धान का तौल कर लिया जाए एवं एंट्री कम्प्यूटर में कर ली जाए, क्योंकि रात 12 बजे साफ्टवेयर लॉक हो जाएगा।  नोडल अधिकारी द्वारा धान खरीदी के अंतिम दिन खरीदी केन्द्र में उपस्थित रहकर धान के तौल एवं एन्ट्री का कार्य सुनिश्चित कराया जाए।

जिले में धान खरीदी के तहत उपार्जित किए गए 8173575 क्ंिवटल धान में से जिले के राईस मिलर्स द्वारा 1844159 क्ंिवटल तथा परिवहनकर्ताओं के माध्यम से से 2336719 क्ंिवटल धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में संग्रहित किया गया है। इस प्रकार धान उपार्जन केन्द्रों से कुल 4180878 क्ंिवटल लगभग 51.15 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। कलेक्टर द्वारा आगामी दिवस में भी राईस मिलर्स द्वारा 50 हजार क्ंिवटल एवं परिवहनकर्ता द्वारा 50 हजार क्ंिवटल कुल एक लाख क्ंिवटल धान प्रतिदिन उठाव किए जाने का लक्ष्य दिया गया है।

उन्होंने यह निर्देशित किया है कि धान खरीदी पूर्ण होने के उपरांत संबंधित क्षेत्र राजस्व, सहाकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए तथा उपार्जित धान के सुरक्षित रखरखाव किया जाए। किसी भी स्थिति में वास्तविक कृषक धान विक्रय से वंचित न हो इसका विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में उपार्जित धान के उठाव हेतु जिले के समस्त राईस मिलर्स को अनुमति एवं अनुबंध कराकर धान उठाव किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के मिलर्स द्वारा डीओ के माध्यम से धान का उठाव किया जा चुका है।
इसी प्रकार परिवहनकर्ताओं से धान उठाव हेतु जिला विपणन अधिकारी को अधिक से अधिक टीओ जारी करने के निर्देश दिए गए। धान के त्वरित उठाव हेतु परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान का यथाशीघ्र डीओ टीओ के माध्यम से उठाव किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा आगामी 15 मार्च 2022 तक समस्त उपार्जन केन्द्रों से सम्पूर्ण धान उठाव का लक्ष्य कलेक्टर द्वारा निर्धारित किया गया है। जिले में धान खरीदी हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल टोकन आदि की व्यवस्था धान खरीदी सुचारू रूप से पूर्णता की ओर है तथा किसानों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का तत्काल भुगतान भी किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news